13 मई को सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोगों की सुनेंगे समस्याएं
haryanaमुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर जिलावासियों को मनोहर सौगात भी देंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ग्रामीण अंचल में नागरिकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने के लिए शुरू किए गए जन संवाद कार्यक्रम का पढ़ाव अब सिरसा जिले में पहुंच चुका है। 13 से 15 मई तक 3 दिवसीय सिरसा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 9 गांवों में ग्रामीणों से बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर जिलावासियों को मनोहर सौगात भी देंगे। श्री मनोहर लाल द्वारा इससे पहले, भिवानी, पलवल और कुरुक्षेत्र जिलों के गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री 13 मई को गांव खैरेकां, बडागुढा व गांव कालांवाली के ग्रामीणों से संवाद करेंगे। 14 मई को गांव चोरमार खेड़ा, गांव डबवाली व अबूबशहर तथा 15 मई को गांव बणी, गांव संतनगर व गांव ओटू में जन संवाद कार्यक्रम होगा।
जिले के कालांवाली, डबवाली व रानियां विधानसभा क्षेत्रों के 9 गांवों में मुख्यमंत्री 13, 14 व 15 मई को जनता से सीधे रूबरू होकर समस्याएं सुनेंगे। सिरसा प्रशासन भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियो को अंतिम रूप दे रहा है। जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने आज जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की और पूरे मामले की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications