हरियाणा वासियों को मिलेगी सौगात : मुख्यमंत्री खट्टर करेंगे 2 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

वर्ष 2019 से अब तक पांच बार ऐसे कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री जनता को समर्पित कर चुके हैं साढ़े 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं

Chief Minister Khattar will inaugurate and lay the foundation stone of projects worth 2 thousand crores

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 जनवरी को गुरुग्राम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर की लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की कईं परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। राज्य सरकार ईज ऑफ डुईंग बिजनेस के बाद प्रदेश के हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ ईज ऑफ लिविंग की दिशा में निरंतर काम कर रही है। हर वर्ग को शिक्षा, स्वास्‍थ्य, स्वच्छ जल, सड़क, स्वावलंबन आदि सुनिश्चित करने के लिए नई-नई पहल की है।

मुख्यमंत्री ने आईटी का उपयोग करते हुए वर्ष 2019 में पहली बार वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने जब प्रदेशभर को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी, तब किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि भविष्य में हरियाणा में ‌डिजिटल युग आने वाला है। वर्ष 2020 में वैश्विक कोरोना महामारी के कारण जब पुरी दुनिया में संकटकाल आया, तब भी राज्य में विकास की यात्रा न रूके, इसके लिए वर्चुअल माध्यम से ही सारे काम होने लगे। तब से लेकर वर्ष 2022 तक पांच बार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी 22 जिलों में मुख्यमंत्री कुल मिलकार साढ़े 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं को जनता को समर्पित कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने 3 मार्च, 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4,022 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत की 209 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था। इनमें 407 करोड़ 36 लाख रुपये लागत की 63 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा 3,615 करोड़ 40 लाख रुपये लागत की 146 परियोजनाओं के नींव पत्थर शामिल हैं। इसके बाद, 27 अक्तूबर, 2020 को सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर उन्होंने 1,848 करोड़ रुपये लागत की 306 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था, इनमें 889 करोड़ रुपये की लागत की 140 का उद्घाटन और 969 करोड़ रुपये की लागत की 166 का शिलान्यास किया गया।

इसी प्रकार, 21 मार्च, 2021 को 1411 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत की 163 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था। इनमें से 475 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत की 80 परियोजनाओं का उद्घाटन और 935 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत की 83 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसी कड़ी में 10 जून 2021 को 1167 करोड़ 4 लाख 57 हजार रुपये की लागत की 98 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था, जिनमें 228 करोड़ 17 लाख 18 हजार रुपये की लागत की 50 परियोजनाओं का उद्घाटन और 938 करोड़ 87 लाख 39 हजार रुपये की लागत की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने 4 सितम्बर, 2022 को 2019 करोड़ 39 लाख 58 हजार रुपये लागत की 169 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर प्रदेशव‌ासियों को एक बार फिर मनोहर सौगात दी। इनमें से 712 करोड़ 73 लाख 47 हजार रुपये की लागत की 95 परियोजनाओं का उद्घाटन और 1302 करोड़ 43 लाख 81 हजार रुपये की लागत की 169 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसी कड़ी में पुनः 6 जनवरी को मुख्यमंत्री लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+