मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किया तीखा हमला

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर तीखा हमला किया है। राव ने रविवार को कहा कि भारत में 'अघोषित आपातकाल' है।

तेलंगाना,11 जुलाई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर तीखा हमला किया है। राव ने रविवार को कहा कि भारत में 'अघोषित आपातकाल' है।इसलिए मोदी सरकार को जाना चाहिए और एक गैर-बीजेपी सरकार आनी चाहिए। उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी को धन्यवाद, उन्होंने आपातकाल लगाया और उसकी घोषणा की। वो काफी साहसी थीं। वह एक प्रत्यक्ष, घोषित आपातकाल था। लेकिन आज भारत में एक अघोषित आपातकाल है।

ncp

केसीआर ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणियों के लिए निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट की कड़े शब्दों में टिप्पणियों का उल्लेख किया और दो जजों की तारीफ की। केसीआर ने कहा, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस परदीवाला, मैं आपको सलाम करता हूं। कृपया भारत को बचाने के लिए यही भावना बनाए रखें। देश के इन गद्दारों, राक्षसों और तानाशाहों से न्यायपालिका ही बचा सकती है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो क्लिप चलाया गया जहां वह गिरते रुपये के बारे में भाषण दे रहे हैं, और रुपये को गिरने के लिए तत्कालीन यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और जवाब मांग रहे हैं।

एक अन्य क्लिप में, विभिन्न नेताओं को बीजेपी में शामिल होते दिखाया गया है। बीजेपी को "वाशिंग पाउडर निरमा" करार देते हुए केसीआर ने आरोप लगाया कि नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद उन पर मारे गए छापे रुक गए। लेकिन जब तक वो नेता बीजेपी में नहीं आए थे, उन पर जांच एजेंसियों के छापे पड़ रहे थे। वीडियो क्लिप में एटाला राजेंदर, सुजाना चौधरी, सीएम रमेश, हेमंत बिस्वा सरमा और मुकुल रॉय शामिल हैं।

महाराष्ट्र में हाल के नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम पर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या बीजेपी "एकनाथ शिंदे की निर्माता" है। शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने हाल ही में बीजेपी के समर्थन से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे पार्टी के उद्धव ठाकरे गुट अल्पमत में आ गया। केंद्र के इस अहंकार का क्या यही कारण है कि वे सरकारों को गिरा सकते हैं? महाराष्ट्र की नई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने लोगों को कल बिजली दरों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का "उपहार" दिया। तेलंगाना के सीएम ने तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई की टिप्पणियों का का भी जवाब दिया। तमिलनाडु का बीजेपी अध्यक्ष कह रहा है कि केसीआर का उद्धव ठाकरे की तरह हाल होगा। अगले विधानसभा चुनाव में तेलंगाना में बीजेपी सत्ता में आएगी। केसीआर ने कहा कि डीएमके ने अपने राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ जीत हासिल की, जबकि के. अन्नामलाई अपनी सीट तक नहीं जीत सके।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाते हुए केसीआर ने कहा कि उनके राज्य की प्रति व्यक्ति आय तेलंगाना की एक चौथाई है, फिर भी वो (योगी) राज्य में लोगों को सलाह देने आते हैं।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के अब तक के "सबसे कमजोर पीएम" हैं। ईंधन की कीमतों में नियमित वृद्धि से लेकर बढ़ती बेरोजगारी, कई घोटाले, और घृणा अपराधों के लिए पीएम जवाबदेह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+