आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, सरहरगढ़ महोत्सव में होंगे शामिल

सीएम बघेल का आज 12 बजकर 30 मिनट में ग्राम सोरर में आगमन होगा। सबसे पहले वे यहां माता बहादुर कलारिन मंदिर और छछान छाड़ू देव मंदिर पहुच पूजा अर्चना करेंगे।

chhattisgarh

सूबे के मुखिया भूपेश बघेल आज रविवार को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। भूपेश बघेल गुरुर ब्लॉक के ग्राम सोरर में डडसेना समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव और गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम परसतराई में आयोजित दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रीय समाज के वार्षिक अधिवेषण में शामिल होंगे। ग्राम सोरर में बतौर मुख्यमंत्री आने वाले भूपेश बघेल दूसरे सीएम होंगे। इससे पहले पूर्व सीएम रहे अजीत जोगी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं बीते 4 साल में सीएम भूपेश बघेल 20वीं मरतबा बालोद जिला पहुचेंगे।

सीएम बघेल का आज 12 बजकर 30 मिनट में ग्राम सोरर में आगमन होगा। सबसे पहले वे यहां माता बहादुर कलारिन मंदिर और छछान छाड़ू देव मंदिर पहुच पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद सरहरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम में शरीक होंगे। करीब 1 घंटे 20 मिनट यहां रुकने के बाद वे ग्राम परसतराई के लिए रवाना होंगे। यहां वे 1 बजकर 45 मिनट को पहुचेंगे। जहां वे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण कर दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक अधिवेषण के समापन में शरीक होंगे।

इस दौरान समाज और क्षेत्र की जनता को कई सौगातें भी सीएम देंगें। सीएम के आगमन को लेकर सामाजिक एवं प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई हैं। वही कार्यक्रम में मंत्री कवासी लखमा के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़ियां, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा सहित समाज के तमाम पदाधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगें। सीएम भूपेश बघेल के आगमन को लेकर क्षेत्रवासी खासा उत्साहित हैं।

पड़ोसी जिला होने से बालोद से विशेष लगाव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा से आते है। पड़ोसी जिला होने की वजह से उनका बालोद से लगाव व जिलेवासियों से प्रेम अटूट है। इस बात को उन्होंने एक आयोजन के दौरान कहा भी है। सीएम बघेल बीते 4 साल में 19 दफा बालोद आ चुके हैं।
30 दिसम्बर 2018 को गुंडरदेही में आयोजित घासीदास जयंती समारोह, 19 फरवरी 2019 को ग्राम चौरेल में गौरैय्या मेला, 2 जून 2019 को डौंडीलोहारा में निषाद समाज वार्षिक अधिवेषण, 6 जुलाई 2019 को अर्जुन्दा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव, 19 नवंबर 2019 को सिंघोला में पंच, सरपंच एवं कृषक सम्मेलन, 10 दिसम्बर 2019 को राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला, 13 मार्च 2020 को गुरुर के डढांरी में हरदिहा साहू समाज कार्यक्रम, 20 जनवरी 2021 को ठेमाबुजुर्ग में गैंदसिंह शहादत दिवस, 24 अप्रैल 2022 को गुंडरदेही में आयोजित कर्मा महोत्सव, 22 मई 2022 को बालोद में आयोजित कर्मा महोत्सव व घोटिया में आयोजित केंवट समाज अधिवेषण, 31 मई 2022 को बासीन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 13 अगस्त 2022 को गुरुर में विश्व आदिवासी दिवस, 29 अगस्त 2022 को कचांदुर में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में और 18 से 21 सितंबर 2022 तक भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम कर तहत तीनो विधानसभा का दौरा किये हैं।

वहीं ही 28 दिसंबर 2022 को बालोद जिला मुख्यालय में आयोजित गीता जंयती कोसरिया समाज के कार्यक्रम में, 15 जनवरी 2023 को गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम भालूकोन्हा में आयोजित कबीर महोत्सव व कलंगपुर में आयोजित कलार समाज के कार्यक्रम में एवं अभी 3 दिन पहले 16 फरवरी 2023 को ग्राम पीपरछेड़ी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+