पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को दी बड़ी सौगात, किए ये ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा, जालंधर के लोगों ने हमारा हौंसला बढ़ाया है जिले को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार से और फंड लेकर आएंगे।

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को बड़ी सौगात दी है। आज जालंधर में हुई पंजाब कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कई फैसलों पर मोहर लगाई। दरअसल, कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रैंस करते हुए जालंधर उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत जालंधर के लोगों का धन्यावाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के लोगों ने हमारा हौंसला बढ़ाया है, जिले को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार से और फंड लेकर आएंगे।अभी तक सुशील रिंकू ने बतौर MP शपथ उठाई नहीं है और राज्य सरकार द्वारा जालंधर शहर को चमकाने के लिए 95 करोड़ 16 लाख रुपए नगर निगम को जारी कर दिए गए है। वहीं जालंधर से होशियारपुर के जरिए हिमाचल को जोड़ने वाली आदमपुर सड़क का निर्माण शुरू करवाने लगे है, जो सितंबर से पहले बनकर तैयार होगी।












Click it and Unblock the Notifications