संत कबीर दास जी के मंदिर में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान, सुशील रिंकू भी रहे मौजूद

जालंधर उपचुनाव को लेकर संत कबीर दास जी के मंदिर में मुख्यमंत्री भगवंत मान नतमस्तक हुए। सुशील रिंकू भी मौजूद रहे।

भगवंत मान

जालंधर में 10 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए हर पार्टी जोरो-शोरों से प्रचार कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पिछले कुछ दिनों से जालंधर में उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के हक में प्रचार कर रहे हैं। इसी के तहत आज मुख्यमंत्री भगवंत मान संत कबीर दास जी के मंदिर नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुशील रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि संत कबीर जी विचारों के बहुत धनी थे। आज संत कबीर की शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संत कबीर की रचनाओं का अनुवाद होना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब के हर वर्ग को खुश किया जाएगा। पंजाब में बड़े उद्योग आ रहे हैं। युवाओं को नौकरियां दी जाएगी और उनकी डिग्री के हिसाब से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से पीछे रह गए हैं, उन लोगों को उपर उठाया जाएगा। हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे। बच्चों को उड़ने के लिए खुला आसमान दिया जाएगा। इसके साथ ही भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को खत्म करने में भी लोगों से सहयोग मांगा है।

यह भी पढ़ें- सिंबली में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल नहर परियोजना की रखेंगे आधारशिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+