मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोलें छत्तीसगढ़ में होगा समावेशी विकास
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रगति के तीन प्रमुख आयामों स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ पर फोकस के साथ स्वावलंबन और समावेशी विकास की ओर अग्रसर है।
रायपुर,11 जुलाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रगति के तीन प्रमुख आयामों स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ पर फोकस के साथ स्वावलंबन और समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। इन तीनों क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए राज्य शासन द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनके बेहतर क्रियान्वयन से राज्य के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने दुर्ग में साहू समाज के वार्षिक आम सभा में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में इस आशय के विचार व्यक्त किए।

साहू समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन अच्छी मिसाल है। साहू समाज संगठित, दानशील और अनुशासित समाज है। पदाधिकारियों के निर्विरोध चुनाव से साहू समाज ने अन्य समाजों को भी एकता, सद्भावना और सहभागिता का संदेश दिया है।उन्होंने भरोसा जताया कि नए पदाधिकारी और प्रतिनिधि समाज के संगठन को और मजबूत करने अच्छा कार्य करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक डा. दयाराम साहू, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू, राजेन्द्र साहू, लखन लाल साहू, खिलावन साहू और रमेश साहू सहित साहू समाज के अनेक वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications