Chief Minister Affordable Medicine Scheme: बिलासपुर में आज से रियायती दर पर मिलेगी दवा
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना श्री धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का वर्चुअल शुभारंभ बुधवार की दोपहर किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि अब जीवनरक्षक दवाएं लोगों को रियायती दर में मिलेंगी। स्टोर के माध्यम से हर प्रकार की दवा में 50 से 65 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

दोपहर 12 बजे नूतन चौक स्थित सीएमएचओ कार्यालय के सामने स्थित श्री धनवंतरि मेडिकल स्टोर का विधिवत शुभारंभ किया गया। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों को रियायती दर में दवा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य शहर में श्री धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर तैयार किया गया है। इन सभी दुकानों को महज एक महीने के भीतर तैयार किया गया है।
जिला स्तर पर पांच दुकानें तैयार की गई हैं। इसमें सिम्स, जिला अस्पताल, रतनपुर बस स्टैंड, सरकंडा स्थित स्वास्थ्य विभाग के सामने और बुधवारी बाजार में दुकान बनाई गई है। इसका संचालन नगर निगम के द्वारा किया जाएगा। इसमें समस्त जेनेरिक दवा पर 50 से लेकर 65 प्रतिशत छूट दी जाएगी।इसके अलावा ब्रांडेड दवा पर भी 10 से 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। शुभारंभ के दौरान महापौर रामशरण यादव, नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी के साथ जिला प्रशासन व नगर निगम के आलए अधिकारी उपस्थित रहे।
400 प्रकार से ज्यादा दवाओं का रहेगा स्टाक
इन दुकानों में दवा सप्लाई करने की जिम्मेदारी सीजीएमएससी को दी गई है। इनमें 400 प्रकार की सामान्य व जीवन रक्षक दवा की सप्लाई की जाएगी। इसमें सर्जिकल उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इन स्टोर के माध्यम से लोग डेलीनीड्स के सामान भी बाजार भाव से कम कीमत पर खरीद सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications