पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर रायपुर निगम बनवा रहा 496 सड़क

रायपुर, 25 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम 5,225 करोड़ रुपये कर्ज लेकर 496 सड़कों का निर्माण करा रहा है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गुरुवार को मंत्रालय निगम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही प्रत्येक सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।

chhattisgarh raipur nigam will made 496 road

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 496 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसमें से सात के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किया है। मुख्य सचिव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, प्रमुख अभियंता और कार्यपालन अभियंता अपने क्षेत्र के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें। उन्होंने बैंकों से लिए गए लोन से कराए जा रहे कार्यों का संबंधित बैंक से भौतिक सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित अन्य अफसर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री आज जाएंगे बिलासपुर, विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे बिलासपुर शहर को 353 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बघेल का हेलीकाप्टर दोपहर डेढ़ बजे बिलासपुर के लिए उड़ान भरेगा।

वे वहां सबसे पहले तिफरा फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। करीब ढाई बजे प्लेनेटोरियम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद स्कूली बच्चों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+