Chhattisgarh: महंगाई को लेकर AAP ने उठाए सवाल, प्रदेश प्रभारी बोले- कांग्रेस सरकार में जनता परेशान
आम आदमी पार्टी के विधायक व प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने छत्तीसगढ़ का कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस सरकार के विफल रहने का आरोप लगाया।

Chhattisgarh News: रायपुर में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में BJP और कांग्रेस जैसी पार्टियां आम व्यक्ति को गैरजरूरी मुद्दों में भटका रही है।
दरअसल आप पार्टी के दिल्ली से विधायक और प्रदेश प्रभारी संजीव झा 2 दिन के दौरे में रायपुर पहुंचे। जानकारी मिली है कि आप पार्टी के बड़े नेताओं के साथ लगातार बैठकों का दौर चला और आने वाले साल के लिए कई रणनीतियां भी बनाई गई। संजीव झा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। यहां महिला सुरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा खतरे पर है।
CG मॉडल भ्रष्टाचार का मॉडल बन गया है
प्रदेश प्रभारी झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का विकास मॉडल नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का मॉडल बन गया है। यहां की जनता ने CM भूपेश बघेल को सत्ता में बैठाया उन्होंने चुनावी समय में कई लोक लुभावन वादे किये। लेकिन अब उनके काम सिर्फ फ्लेक्स और होल्डिंग्स तक ही सीमित हो गए हैं।
दिल्ली में सुविधाएं मुफ्त लेकिन यहां नहीं
दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने आम लोगों को मुफ्त बिजली(सीमित) और मुफ्त पानी की सुविधा दे रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य और दवाइयां जैसी सुविधा भी दिल्ली में मुफ्त में मिलती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले चार महीनों में दो बार बिजली के दाम बढ़ा दिए गये हैं। जनता महंगाई की मार से परेशान है।
आगे संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी और उनसे ईमानदार सरकार बनाने के लिए सहयोग की मांग करेगी। हमारे प्रदेश के कार्यकर्ता अब 20 हजार गांवों तक पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications