छत्तीसगढ़ सरकार अगले 5 साल में 12-15 लाख लोगों देगी रोजगार: सीएम भूपेश बघेल
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी आए थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। सरकार ने ऐसी ही योजनाएं बनाई।
Rajiv Yuva Mitan Sammelan In CG: राजीव युवा मितान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकारी नौकरी में नई नियुक्तियों के लिए 70, 80, 90 प्रतिशत स्टाइपेंड समाप्त कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अब वेतन का पूरा भुगतान मिलेगा। इस दौरान कांग्रेस को वोट करने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि अगर फिर से कांग्रेस की सरकार (CM Bhupesh Baghel) बनती है तो अगले पांच साल में 12 से 15 लाख लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी आए थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। हमने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है।
आगे कहा कि युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है। हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का (Rajiv Yuva Mitan Sammelan) काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications