छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षण के लिए रोस्टर बनाने समिति का किया गठन
विधानसभा में पारित आरक्षण के अनुसार रोस्टर बनाने सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के ज्वाइंट सिक्रेट्री केडी कुंजाम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

रायपुर, 11 दिसंबर:विधानसभा में पारित आरक्षण के अनुसार रोस्टर बनाने सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के ज्वाइंट सिक्रेट्री केडी कुंजाम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आरक्षण का रोस्टर बनाएगी। अफसरों ने बताया, राज्यपाल के प्रस्तावित आरक्षण के अनुमोदन के बाद की रोस्टर जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही नए और पुनर्गठित जिलों से जनसंख्या की जानकारी मंगाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने बताया कि रोस्टर की प्रारंभिक तैयारी के लिए कमेटी गठित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications