छत्तीसगढ़: पशुपालक, किसानों, भूमिहीनों को मिला गोधन न्याय योजना का लाभ, CM बघेल ने ऑनलाइन ट्रांसफर किए पैसे
chhattisgarh Godhan Nyay Yojana: स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 37.71 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है। गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 20 हजार 171 लीटर गौमूत्र खरीद गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 27 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की।
गौठान समितियों को 2.23 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ 53 लाख रुपए की लाभांश राशि अंतरित की गई। छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन योजना शुरु हुई है। योजना में 2 रुपए प्रति के किलो की दर से अब तक 100.86 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई।
गोबर विक्रेताओं को अब तक 201.72 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 175.64 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इस तरह गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 395.35 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
इस बार भी 1 से 15 जनवरी 2023 पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठानों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.27 करोड़ रुपए की राशि में से 2.52 करोड़ रुपए का भुगतान 4690 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.75 करोड़ रुपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया।
स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 37.71 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है। गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 20 हजार 171 लीटर गौमूत्र खरीद गया है। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को 23.98 लाख रुपए की आय हुई।
पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठानों में 15.68 लाख क्विंटल पैरा दान किया गया। गोबर से अब तक 27 लाख क्विंटल से अधिक कम्पोस्ट का उत्पादन हुआ है। गोधन न्याय योजना से 3 लाख 98 हजार से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए है। राज्य में स्वीकृत 10 हजार 921 गौठानों में से 9596 गौठान निर्मित है।
गौठानों में आय मूलक गतिविधियों से महिला स्व-सहायता समूह ने अब तक 105.18 करोड़ रुपए की आय अर्जित की। गौठनों में 11 हजार 477 महिला स्वसहायता समूहों की 1 लाख 31 हजार 898 महिलाएं कार्यरत हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications