छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार
बिलासपुर, 14 जून: सीएम भूपेश बघेल पर वर्ग विशेष के खिलाफ तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए भाजपा और उससे जुड़े लोगों ने इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। कांग्रेस और एनएसयूआइ के नेता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

बीते दिनों सीएम भूपेश बघेल पर एक वर्ग विशेष के खिलाफ तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए भाजपा जुड़े लोगों ने इंटनेट मीडिया में टिप्पणी कर दी। इंटरनेट मीडिया में इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइन थाने में दो अलग-अलग शिकायतें की। इसमें पुलिस ने भाजपा नेता राकेश चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के भाजपा नेता पुष्पेंद्र त्रिपाठी और छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी गौरी गुप्ता के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया।
मामले में पुलिस ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने पुष्पेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। इधर सिविल लाइन पुलिस ने मामले में राकेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एक अन्य मामले में युवती फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications