उत्तराखंड: पीएम और सीएम पुष्कर सिंह धामी में दिखी जबरदस्त ‘केमिस्ट्री’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि एक बेहद गंभीर, सरल, सहज और सौम्य नेता की है, जब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होते हैं तो दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों नेताओं के बीच दलीय संबंध से इतर अपनेपन का एक रिश्ता है। प्रधानमंत्री मोदी जब भी उत्तराखंड आए उन्होंने सार्वजनिक मंच से धामी को जबरदस्त दुलार और आशीर्वाद दिया। अबकी बार तो माणा में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस कथन पर मुहर लगा दी जिसमें सीमांत गांव को 'अंतिम' के बजाए 'पहला' गांव कहा गया।

chemistry between PM Narendra Modi and CM Pushkar Singh Dhami

प्रधानमंत्री मोदी का भाषण बेहद नपा तुला और धारा प्रवाह होता है। शब्दों की तुकबंदी और तारतम्य से वह अपनी बात सीधे जनता के मन तक पहुंचा देते हैं। इस बार उन्होंने 'रेल, रोड़, रोपवे और रोज़गार' की बात कहकर ये संदेश दिया कि उत्तराखण्ड में अवस्थापना विकास की जो नींव रखी जा रही है, उससे यहां रोजगार का सृजन करना उसके मूल में है। ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब प्रधानमंत्री मोदी अपने से पूर्व वक्त की बात को आत्मसात करते हैं। माणा में मोदी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बात से सहमत हूं कि बॉर्डर विलेज को अंतिम नहीं बल्कि देश का पहला गांव कहा जाना चाहिए।

दरअसल, मोदी जब-जब उत्तराखण्ड आए उन्होंने अपने संबोधन में युवा, ऊर्जावान, विकास के लिए समर्पित जैसे शब्दों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जानकर तारीफ की। इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धामी ऐसे युवा नेता हैं जिनके चेहरे पर हमेशा स्वीत रहता है। उनकी इन बातों से स्पष्ट है कि मोदी और धामी के रिश्तों में गजब का सामंजस्य है और नए उत्तराखण्ड और नए भारत के निर्माण के लिए दोनों साथ-साथ कदमताल करने के लिए सदैव तत्पर व तैयार हैं।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज अपने भाषण के दौरान पूरी रौ में नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने अपनी हर बात रखी। धामी ने बताया कि उनकी सरकार किस तरह समाज के हर तबके को साथ लेकर प्रदेश का विकास कर रही है। उनकी सरकार का आगे का रोड मैप क्या है और केंद्र सरकार से उन्हें क्या अपेक्षा है। लगे हाथ प्रधानमंत्री मोदी ने भी उत्तराखण्ड के विकास के लिए हर संभव योगदान का ठोस आश्वासन देवभूमि की जनता को दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+