जिम्मेदारी से भाग रहे हैं धोखेबाज नायडू: जगन मोहन रेड्डी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नेल्लोर और गुंटूर में हाल ही में हुई भगदड़ के लिए तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को दोषी ठहराया।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नेल्लोर और गुंटूर में हाल ही में हुई भगदड़ के लिए तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को दोषी ठहराया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और बाद में इस घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। नायडू को धोखेबाज बताते हुए सीएम ने आरोप लगाया कि टीडीपी प्रमुख घड़ियाली आंसू बहाते हैं।
राजमहेंद्रवरम में 2,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2,750 रुपये की सामाजिक पेंशन की औपचारिक रूप से शुरुआत करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए, जगन मोहन ने कहा कि कि कैसे टीडीपी सुप्रीमो अतीत में 2015 में गोदावरी पुष्करालु भगदड़ के दौरान 29 लोगों के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद जिम्मेदारी से बच गए थे। उन्होंने कहा कि अपनी ओछी हरकतों और ड्रोन से कैमरेबाजी की वजह से 29 लोगों की मौत का कारण बनने के बाद, नायडू ने इस त्रासदी की तुलना कुंभ मेले से की। उन्होंने यहां तक कहा कि क्या कुंभ मेले में लोग नहीं मरेंगे?'
लोगों को नायडू की चालबाज़ी की याद दिलाते हुए सीएम जगन ने एक बहुत ही तीखा सवाल पूछा, "लोग उस व्यक्ति पर कैसे भरोसा कर सकते हैं, जिस पर सत्ता की लालसा को पूरा करने के लिए अपने ही ससुर की हत्या का आरोप है?"












Click it and Unblock the Notifications