Char dham yatra 2023: धामी सरकार का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन सीमित रखने का निर्णय लिया वापस

उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन सीमित रखने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है।

Char dham yatra 2023 decision pushkar Dhami government limit number devotees daily taken back

उत्तराखंड की धामी सरकार ने चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन सीमित रखने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या प्रत्येक धाम में प्रतिदिन के लिए सीमित रखने के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णय को वापस लिया जाता है।

रजिस्ट्रीकरण की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया जारी रहेगी

मुख्यमंत्री धामी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यात्राकाल में रजिस्ट्रीकरण की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी, क्योंकि यह व्यवस्था यात्रियों की ट्रैकिंग में मददगार साबित होती है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा एवं भीड़ को नियंत्रित करने हेतु स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि कल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही 25 को केदारनाथ व 27 को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।

Recommended Video

      Uttarakhand में मजारों पर चलेगा बुलडोजर, CM Pushkar Dhami ने किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+