पंजाब: मान कैबिनेट बैठक का बदला स्थान, जालंधर सर्किट हाउस नहीं मीटिंग कॉन्फ्रेंस में होगी मीटिंग
पंजाब की जालंधर सर्किट हाउस में आज 17 मई को होने वाली कैबिनेट मीटिंग का स्थान बदल गया है।

पंजाब की 17 मई को जालंधर सर्किट हाउस में होने जा रही कैबिनेट मीटिंग का स्थान बदल दिया गया है। अब कैबिनेट मीटिंग जालंधर सर्किट हाउस की जगह मीटिंग कॉन्फ्रेंस रूम जिओ मैस पीएपी जालंधर में सुबह 11:30 बजे होगी।
इससे पहले जानकारी मिली थी कि पंजाब सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की अगली मीटिंग 17 मई को होगी। यह मीटिंग 'सरकार तुहाडे द्वार' के तहत जालंधर के सर्किट हाउस में की जाएगी। इसमें जालंधर समेत समूचे पंजाब के विकास कार्यों बारे चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। CM भगवंत मान ने इस संबंध में ट्वीट किया था।
CM मान ने अपने ट्वीट की टैग लाइन, 'सरकार तुहाडे द्वार' रखी है। उन्होंने लिखा कि पंजाब सरकार अपने वादे के अनुसार 17 मई को जालंधर सर्किट हाउस (अब मीटिंग कॉन्फ्रेंस) में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट मीटिंग करेगी। इसमें सभी पुराने अधर में लटके मामलों को हल करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही तुरंत फैसले लिए जाएंगे।
कैबिनेट मीटिंग में लिए बड़े फैसले
मान सरकार द्वारा पंजाब संबंधी सभी बड़े मामलों पर कैबिनेट मीटिंग में ही फैसले लिए जाते रहे हैं। पिछली बार चंडीगढ़ से बाहर लुधियाना में पहली बार कैबिनेट मीटिंग की गई थी। इसी बैठक में तय किया गया था कि 'सरकार आपके द्वार' के तहत कैबिनेट मीटिंग अलग-अलग गांव और शहरों में की जाएगी। CM मान ने कहा था कि जिस जगह कैबिनेट मीटिंग होगी, सरकार पूरा दिन वहीं रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications