चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, 'देश के प्रति नीतियों के मामले में मैं पीएम मोदी के साथ हूं'
नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल द्वारा 'टाइम ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन: द नीड टू कीप फाइटिंग' विषय पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन के दौरान बोलते हुए, नायडू ने कहा "मैं प्रधानमंत्री की नीतियों का समर्थन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए तेदेपा सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि तेदेपा और भाजपा के बीच मतभेद सिर्फ आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर हैं।
नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल द्वारा 'टाइम ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन: द नीड टू कीप फाइटिंग' विषय पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन के दौरान बोलते हुए, नायडू ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री की नीतियों का समर्थन करता हूं। देश राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है।'
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नायडू की टिप्पणी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी पार्टी 2019 में अपनी चुनावी हार के बाद अलग-थलग पड़ गई है। टीडीपी का मानना है कि अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना और भाजपा के साथ मिलकर वह राज्य की जगन मोहन सरकार को कड़ी टक्कर दे सकती है।
यह कहते हुए कि पीएम मोदी के कारण भारत को उचित पहचान मिली, 73 वर्षीय चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "प्रधान मंत्री ने भारत को बढ़ावा दिया है और नेटवर्किंग के माध्यम से वैश्विक स्तर पर देश के लिए मान्यता प्राप्त की है। मैं उनके विजन से पूरी तरह सहमत हूं और इसे हासिल करने के लिए तेलुगू लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।'












Click it and Unblock the Notifications