भगदड़ में 8 लोगों की मौत के लिए चंद्रबाबू नायडू जिम्मेदार: वाईएसआर कांग्रेस

सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कंदुकुर में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत के लिए पूरी तरह से टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू जिम्मेदार हैं।

sajjal

अमरावतीः वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के महासचिव और राज्य सरकार के सलाहकार सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कंदुकुर में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत के लिए पूरी तरह से टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि नायडू को अपने द्वारा की गई गंभीर गलती के लिए शर्म भी नहीं आई। सज्जला ने मीडिया से बात करते हुए नायडू पर अपने प्रचार के लिए लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा, 'नायडू ने बड़ी भीड़ की उपस्थिति साबित करने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से फोटो और वीडियो लेने के लिए जानबूझकर एक संकरी गली में रैली आयोजित की। चंद्रबाबू नायडू की छवि को झूठा बढ़ावा देने के लिए ये एक सोची समझी योजना थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें आठ निर्दोष लोगों की हत्या हुई। मैं जानना चाहता हूं कि नायडू और उनकी टीम ने रैली करने में पुलिस के निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया।'

उन्होंने कहा कि नायडू और आयोजकों पर उनकी लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की मौत के लिए मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने टीडीपी को एनटीआर सर्कल में बैठक आयोजित करने की अनुमति दी थी, जहां उचित भीड़ को समायोजित करने के लिए पर्याप्त जगह है। उन्होंने कहा कि टीडीपी नेता जानबूझकर नायडू के काफिले को एक संकरी गली में लेकर गए, जहां दोनों तरफ फ्लेक्स लगाकर 100 फीट की सड़क को 30 फीट तक संकरा कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+