आंध्र प्रदेश सरकार की OTS स्कीम के खिलाफ TDP ने किया 'असहयोग आंदोलन' का आह्वान
विजयवाड़ा, दिसंबर 7। तेलगु देशम पार्टी के सुप्रीमो और नेता विपक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने एकमुश्त निपटान (OTS) गृह रजिस्ट्रेशन स्कीम को लेकर 'असहयोग आंदोलन' का आह्वान किया है। टीडीपी नेता ने जगन मोहन रेड्डी सरकार द्वारा इसे 'गैरकानूनी' करार देते 'जबरन वसूली' का आरोप लगाया। इसके साथ ही, उन्होंने ओटीएस को गरीब लोगों के गले का फंदा बताया।

जगन का 'दिवालियापन' उजागर: नायडू
टीडीपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सोमवार को अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर ओटीएस विरोधी आंदोलन शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के संविधान के निर्माता ने गरीबों के सशक्तिकरण की पुरजोर वकालत की, लेकिन जगन की ओटीएस योजना का उद्देश्य दशकों पुरानी सरकारी आवास योजनाओं के गरीब लाभार्थियों को धोखा देना और लूटना है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, नायडू ने कहा कि ओटीएस योजना ने एक बार फिर जगन की 'दिवालियापन' को उजागर कर दिया है।
चुनावी वादे को पूरा करें सीएम
उन्होंने कहा कि, 'मुफ्त पंजीकरण देने के अपने चुनाव पूर्व वादे को पूरा करने की बजाय, मुख्यमंत्री अब ओटीएस के नाम पर पैसा इकट्ठा करने के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं। जिला कलेक्टर और मंडल स्तर के अधिकारी ग्राम और वार्ड सचिवालयों के लिए लक्ष्य तय कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications