बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले चंद्रबाबू नायडू, परिजनों को 1-1 लाख रुपए की मदद का किया ऐलान
अमरावती, 24 नवंबर। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में ये सौगंध खाई थी कि उन्हें जब तक जनता का समर्थन नहीं मिल जाएगा, तब तक वो विधानसभा में कदम नहीं रखेंगे। अपनी इस कमस को ध्यान में रखते हुए चंद्रबाबू नायडू ने जनता का समर्थन हासिल करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में राज्य के अंदर आई बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सीएम ने मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार की ये जिम्मेदारी है कि वो बाढ़ प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करे। कडप्पा जिले के राजमपेट मंडल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाले नायडू ने कहा कि टीडीपी एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से, प्रत्येक मृतक के परिवार को एक लाख रुपये और प्रत्येक प्रभावित को 5,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी।
अन्नामैया परियोजना में दरार से प्रभावित गांवों की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रभावितों से बातचीत करते हुए नायडू ने कहा कि यह लापरवाही है जिसके कारण वर्तमान स्थिति पैदा हुई है। इस मामले में अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। परियोजना का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया था। हम बारिश को नहीं रोक सकते, लेकिन हम उनकी तीव्रता का आकलन कर सकते हैं।"
नायडू ने यह पता लगाने के लिए सतर्कता के साथ-साथ सीबीआई से भी जांच कराने की मांग की कि उल्लंघन के लिए कौन जिम्मेदार था। नायडू ने कहा कि प्रभावी प्रशासन के साथ तत्कालीन सरकार ने सुनिश्चित किया कि हुदहुद के विजाग में एक भी मौत नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications