तेलंगाना के विकास में बाधा डाल रही है केंद्र सरकार: सीएम केसीआर
बीआरएस परिवार के सदस्यों को लिखे एक खुले खत में उन्होंने 'अबकी बार, किसान सरकार' का नारा लेकर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी देश के लिए काम कर रही है लेकिन भगवा पार्टी रुकावटें डाल रही है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो इस साल होने वाले चुनाव से पहले लोगों तक पहुंच बनाएं और विपक्षी दलों के 'झूठ परोसने के अभियान' से भी जनता को आगाह करें।
बीआरएस परिवार के सदस्यों को लिखे एक खुले खत में उन्होंने 'अबकी बार, किसान सरकार' का नारा लेकर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी देश के लिए काम कर रही है, लेकिन भगवा पार्टी रुकावटें डाल रही है। केसीआर ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तेलंगाना के विकास में भी बाधा उत्पन्न कर रही है।
तेलंगाना के सीएम ने कहा कि बीआरएस का ऐसे हमले और साजिश सहने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी इस तरह की साजिशों से डर जाती तो आज तेलंगाना राज्य एक वास्तविकता नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिस तेलंगाना के हिस्से में कभी केवल समस्याएं, आंसू और सूखा था, अब समाज के सभी वर्गों को पूरा करने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करके पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल के रूप में उभरा है।
भाजपा और कांग्रेस पर विकास के लिए विजन और संकल्प की कमी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करने के लिए बीआरएस के रूप में एक नई यात्रा शुरू की गई है। बीआरएस ने इससे पहले आरोप लगाया था कि एनडीए सरकार ने सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया और पार्टी एमएलसी के कविता सहित कई बीआरएस नेताओं को भी परेशान किया।












Click it and Unblock the Notifications