तेलंगाना के साथ दुश्मन देश की तरह व्यवहार कर रहा है केंद्र: केटीआर

केटी रामाराव ने आगे कहा, 'पैकेज से 20,000 लोगों को भी लाभ नहीं हुआ, फिर एसएमई और एमएसएमई को कैसे फायदा हुआ है। केंद्र तेलंगाना के साथ दुश्मन देश की तरह व्यवहार कर रहा है और न तो सहयोग कर रहा है और न ही वादे निभा रहा है।

telangana

तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के बावजूद राज्य ने सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से आईटी और उद्योगों में एक बड़ी छलांग लगाई है। केटी रामाराव ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से मांग की कि वो कोविड से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए लाए गए अपने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर श्वेत पत्र लाए।

केटी रामाराव ने आगे कहा, 'पैकेज से 20,000 लोगों को भी लाभ नहीं हुआ, फिर एसएमई और एमएसएमई को कैसे फायदा हुआ है। केंद्र तेलंगाना के साथ दुश्मन देश की तरह व्यवहार कर रहा है और न तो सहयोग कर रहा है और न ही वादे निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार किया और सभी परियोजनाओं को अपने गृह राज्य में भेज दिया। उनका 'सबका विकास' का नारा वास्तव में 'सब बकवास और सत्यनाश' है।'

उन्होंने कहा कि केंद्र ने आठ साल में 163 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बेचे और नौ लाख से अधिक कर्मचारियों की नौकरी चली गई। केटीआर ने कहा कि तेलंगाना सरकार के प्रयासों, विशेष रूप से प्रोत्साहन, अच्छी कानून व्यवस्था और निहित प्रतिभा के कारण, राज्य ने आठ वर्षों में बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+