ओडिशा में विकास के केवल झूठे वादे कर रहा है केंद्र: बीजू जनता दल
बीजद नेताओं ने आरोप लगाया,'केंद्रीय रेल मंत्री ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। उस प्रोजेक्ट का क्या हुआ?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 303 करोड़ रुपये के बजट के साथ कटक रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय इकाई में बदलने की घोषणा के एक दिन बाद, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने शुक्रवार को केंद्र और कैबिनेट मंत्रियों पर झूठे वादे करने और भूलने का आरोप लगाया।
भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बीजद विधायक देवी रंजन त्रिपाठी, सौविक बिस्वाल और प्रवक्ता स्वयं प्रकाश महापात्रा ने आरोप लगाया, 'जिस तरह से राज्य में रेलवे परियोजनाओं की प्रगति धीमी गति से रही है, हमें कटक रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की आधारशिला देखने के लिए 2030 तक इंतजार करना होगा।'
बीजद नेताओं ने आरोप लगाया, 'केंद्रीय रेल मंत्री ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। उस प्रोजेक्ट का क्या हुआ? सूबे की जनता को क्या मिला सिवाय एक गंदे स्टेशन, संकरे रास्ते और एक भूले-बिसरे वादे के। दूसरी तरफ बीजद सरकार भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन में बदलने के लिए परियोजना लागत वहन करने के लिए तैयार थी। इस संबंध में एक एमओयू भी साइन किया गया। हालांकि, केंद्र और रेल मंत्रालय के अड़ंगे के कारण इस परियोजना को शुरू नहीं किया जा सका।'
बीजद नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा, 'हालांकि, यह एकमात्र परियोजना नहीं है। राज्य में पदमपुर रेलवे लाइन, तटीय राजमार्ग, संबलपुर-कटक राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐसी अन्य परियोजनाओं का क्या हुआ? केंद्र इन परियोजनाओं को लागू करने में विफल क्यों रहा है?'












Click it and Unblock the Notifications