कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दूसरे सबसे बड़े अवैध कब्ज़े को कराया मुक्त

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जिला होशियारपुर में अब तक के दूसरे सबसे बड़े क्षेत्रफल से अवैध कब्जा छुड़वाया गया है।

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज गांव डड्याल (ब्लॉक दसूहा) में 850 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया। इस अवसर पर विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण भी मौजूद थे।

लालजीत सिंह भुल्लर ने बड़े अवैध कब्ज़े को कराया मुक्त

इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस जमीन का बाजारी मूल्य करीब 170 करोड़ रुपए बनता है। उन्होंने बताया कि इस गांव की कुल 1013 एकड़ पंचायती जमीन में से 115 एकड़ क्षेत्रफल पर अवैध कब्जा करके बैठे लोगों द्वारा पहले ही स्वेच्छा से कब्जा छोड़ा जा चुका है जबकि 2 पक्षों द्वारा 49 एकड़ पंचायती जमीन संबंधी केस अदालत में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अदालती मामलों के निपटारे संबंधी पैरवी में और तेजी लाई जाएगी और रहती जमीन को भी जल्द कब्जे से मुक्त करवाया जाएगा।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे वह कितना भी रसूखवान क्यों न हो। भुल्लर ने बताया कि अब तक विभाग द्वारा कुल 11,442 एकड़ का कब्जा छुड़वाया जा चुका है जिसमें से पिछले साल सरकार द्वारा करीब 2,709 करोड़ रुपए मूल्य की 9,030 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया था जबकि इस वर्ष दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक लगभग 2,412 एकड़ सरकारी जमीन का कब्ज़ा छुड़ाया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+