उत्तराखण्ड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सीएम ने बताया अपूरणीय क्षति
उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास का बागेश्वर स्थित बागनाथ सरयू घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई।

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास का आज बागेश्वर स्थित बागनाथ सरयू घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई।
संपूर्ण राज्य के लिए अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, प्रेम चंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा समेत विभिन्न राजनेताओं और अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. चंदन राम दास का आकस्मिक निधन संपूर्ण राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications