सुंदरता मुकाबला पोस्टर मामला: कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने दिए जांच के आदेश, 2 गिरफ्तार
चंडीगढ़: बठिंडा में एक प्रवासी भारतीय द्वारा जाति विशेष की लड़की के साथ विवाह करवाने के लिए सुंदरता मुकाबले के फ्लैक्स लगाने का संज्ञान सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने लिया और तुरंत करवाई करते गए पुलिस ने मामला दर्ज करके फ्लैक्स लगाने वालों की गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने विभाग के डायरेक्टर को आदेश दिए कि वह इस मामले की जांच करके जल्द रिपोर्ट पेश करें। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को निर्देश दिए कि एक्ट अनुसार सुंदरता मुकाबले सबंधी विवादित फ्लैक्स लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बठिंडा में लगे इस फ्लैक्स सबंधी जानकारी उनको सोशल मीडिया के द्वारा प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि यह मामला सुंदरता के नाम पर औरतों में भेद-भाव की भावना पैदा करने वाला और समाज में जात-पात को बढ़ावा देने वाला है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वह बठिंडा में घटी इस घटना के रोष के तौर पर शहर में एक जागरूकता मार्च निकालेंगे, जिससे लोगों को औरतों के प्रति सही नजरिया अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की विदेश में बसने की चाहत भी इस तरह की घटनाओं के कारण बनती हैं।












Click it and Unblock the Notifications