झारखंड: अब बुधवार को होगी कैबिनेट बैठक, रखे जाएंगे दो दर्जन प्रस्ताव
झारखंड: अब बुधवार को होगी कैबिनेट बैठक, रखे जाएंगे दो दर्जन प्रस्ताव
रांची, 20 अगस्त: मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सोमवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक के टलने की सूचना जारी की है। कैबिनेट की बैठक को लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन दिनों तक यानी कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण कई विभाग बैठक के लिए मसौदे पर विस्तृत चर्चा नहीं कर पाए।

ना ही इसके लिए कैबिनेट नोट तैयार हो सका। ऐसे में कैबिनेट की बैठक को 2 दिनों के लिए टाल दिया गया है और अब अधिकृत तौर पर यह बैठक बुधवार को होगी। बैठक में राज्य में सहायक शिक्षकों (अब सहायक आचार्य) की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव आएगा।
ज्ञात हो कि पूरे राज्य में लगभग 50,000 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इसके साथ ही सुखाड़ को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में लगभग दो दर्जन प्रस्ताव होंगे।












Click it and Unblock the Notifications