By elections: सीएम केजरीवाल बोले- भाजपाई लड़ाई के अलावा कुछ नहीं करेंगे

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि भाजपा को वोट देने से कोई फायदा नहीं, वह कोई काम नहीं करवाएगी। दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी (आप) की है, तो काम भी आप की सरकार ही करवाएगी। अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर उपचुनाव में रोड शो के दौरान अपनी राय जाहिर की। साथ ही आगाह भी किया कि अगर लोगों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो भाजपाई लड़ाई करने के सिवाय कुछ भी नहीं करेंगे। पिछली बार की तरह केजरीवाल ने उपचुनाव में भी झाड़ू के निशान पर वोट देने की अपील की।

Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर के नारायणा गांव में आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में रोड शो किया। इस मौके पर उनके साथ आप प्रत्याशी भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि उनको पता है कि राजेंद्र नगर इलाके में अभी भी बहुत से काम लंबित हैं। इनको पूरा करने की गारंटी भी केजरीवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि सत्ता में आने के बाद से पिछले सात साल में उनकी सरकार ने स्कूल-अस्पताल ठीक किए और मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, बिजली मुफ्त कर दी और महिलाओं के लिए बसों में किराया मुक्त कर दिया। उन्होंने माना कि दिल्ली में पानी की समस्या है।

कहा कि उनकी सरकार पानी की समस्या को भी ठीक कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही राजेंद्र नगर समेत पूरी दिल्ली में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में उतरे 3 केंद्रीय मंत्री
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार के तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों ने 11 नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी प्रत्याशी राजेश भाटिया के लिए वोट मांगे। प्रचार अभियान के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वोटरों को नारायणा को श्मशान घाट से जोड़ने वाले ओवरब्रिज के उपयोग पर लगे प्रतिबंध के जल्द निवारण का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत, मुद्रा लोन, जहां झुग्गी वहीं मकान, आवास और अटल बीमा योजना का लाभ देशभर की जनता ले रही है लेकिन दिल्ली के गरीब इस सुविधा से वंचित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+