पर्यावरण मित्र बनकर करेंगे दिल्लीवासी प्रदूषण से लड़ाई

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की लड़ाई में अब दिल्लीवासी पर्यावरण मित्र बनकर अपना योगदान दे सकेंगे। सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करने वाले या इस कार्य के इच्छुक लोगों का पर्यावरण मित्र के रूप में पंजीकरण करेगी

नई दिल्ली, 08 जुलाई: प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की लड़ाई में अब दिल्लीवासी पर्यावरण मित्र बनकर अपना योगदान दे सकेंगे। सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करने वाले या इस कार्य के इच्छुक लोगों का पर्यावरण मित्र के रूप में पंजीकरण करेगी और वार्ड स्तर पर टीमों का गठन करेगी। पर्यावरण मंत्री ने लागों को सरकार के अभियान से जोडऩे के लिए वीरवार को पर्यावरण मित्र स्कीम को लांच किया। कोई भी दिल्लीवासी टोल फ्री नंबर 8448441758 पर मिस कॉल करके पर्यावरण मित्र बन सकता है।

ncp

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदूषण संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए सरकार की योजना और नीतियों के क्रियान्वयन में लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान ने ही सम-विषम योजना और रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को सफल बनाया है। लेकिन पर्यावरण की रक्षा में लोगों की भूमिका कुछ योजनाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सरकार को सालभर उनकी मदद की जरूरत है। इसलिए हम दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले या काम करने के इच्छुक लोगों को पर्यावरण मित्र के रूप में एक मंच प्रदान करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन पर्यावरण मित्रों के साथ नियमित संपर्क में रहेगी और वार्ड स्तर पर टीमों का गठन करेगी जो जमीनी स्तर पर जागरूकता पैदा करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को राज्य स्तर की टीमों में शामिल किया जाएगा। पर्यावरण मित्र एक स्वै'िछक कार्यक्रम है, जिसमें नागरिकों को व्यक्तिगत, स्कूल, परिवार और सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण की बेहतरी के लिए कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रदूषण के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए सरकार राजधानी के सभी नागरिकों को इससे जोडऩा चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+