विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध करेगी BRS, केटीआर ने नेताओं को दिए निर्देश

बीआरएस ने कहा कि बड़े स्तर पर चली गई एक चाल के तहत 2015 से वीएसपी को घाटे में धकेला जा रहा था। ऐसी कुटिल योजनाओं के बावजूद, वीएसपी ने 2021-22 के वित्तीय वर्ष में 30,000 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार दर्ज किया।

telangana

तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव के निर्देश पर, आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की इकाई विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) के निजीकरण के केंद्र के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी।

आंध्र प्रदेश के बीआरएस प्रमुख टी चंद्रशेखर वीएसपी निजीकरण योजनाओं का विरोध करते हुए सोमवार को वीएसपी कर्मचारी संघों के साथ बैठक करने के लिए शनिवार को विशाखापत्तनम के लिए रवाना होंगे।

टी चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला केंद्र वीएसपी को कॉरपोरेट दिग्गजों को सौंपने की साजिश कर रहा है, क्योंकि ये घाटे में चल रहा है और इसलिए आंध्र प्रदेश बीआरएस में सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे और इस कदम का विरोध करेंगे।

टी चंद्रशेखर ने कहा, 'बड़े स्तर पर चली गई एक चाल के तहत 2015 से वीएसपी को घाटे में धकेला जा रहा था। ऐसी कुटिल योजनाओं के बावजूद, वीएसपी ने 2021-22 के वित्तीय वर्ष में 30,000 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार दर्ज किया। बीआरएस को छोड़कर, आंध्र प्रदेश में किसी अन्य राजनीतिक दल ने भाजपा सरकार के कदम का विरोध नहीं किया और मूक दर्शक बने रहे।'

सभी राजनीतिक दलों पर भाजपा के हाथों की कठपुतली बनने का आरोप लगाते हुए, एपी बीआरएस प्रमुख ने वीएसपी के निजीकरण की केंद्र की योजनाओं पर तेलंगाना के आईटी मंत्री केटीआर के खुले पत्र का जवाब देने के लिए भगवा पार्टी के नेताओं को चुनौती दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+