TPCC चीफ पर BRS का हमला, दासोजू श्रवण ने कहा- रेवंत रेड्डी का मन अब भी TDP के पीले रंग में रंगा
टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में आईटी कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का तेलंगाना सरकार पर कई आरोप लगाए। जिसके बाद अब बीआरएस ने उन पर निशाना साधा है। बीआरएस ग्रेटर हैदराबाद प्रभारी दासोजू श्रवण ने कहा है कि भले ही रेवंत रेड्डी को कांग्रेस ने टीपीसीसी चीफ का पद दे दिया हो लेकिन अब भी उनका मन टीडीपी के पीले रंग में रंगा है।
बीआरएस ग्रेटर हैदराबाद प्रभारी दासोजू का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब रेवंत ने टीडीपी चीफ रेवंत रेड्डी ने एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। बीआरएस ग्रेटर हैदराबाद प्रभारी ने कहा है कि रेवंत रेड्डी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह चंद्रबाबू नायडू के एजेंट हैं।

टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को समर्थन देकर एक बार फिर कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है। नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ हैदराबाद में आईटी कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि नायडू की गिरफ्तारी का मुद्दा एक राज्य तक सीमित नहीं है। नायूड एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर छवि है।
वहीं टीपीपीसी के बयान पर बीआरएस ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा की तेलंगाना में फिर से कांग्रेस से लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। उन्होंने दावा किया कि रेवंत रेड्डी ने भले ही टीडीपी को आधिकारित तौर पर अलविदा कर दिया हो लेकिन उनका मन पूरी तरह से पीले रंग वाली पार्टी (टीडीपी) से जुड़ा है। बीआरएस ग्रेटर हैदराबाद प्रभारी दासोजू श्रवण ने अपने ट्वीट में लिखा कि टीपीसीसी अध्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से अभी भी नायडू के प्रबल प्रशंसक हैं। दासोजू ने लिखा, "रेवंत रेड्डी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह चंद्रबाबू नायडू के एजेंट हैं। रेवंत रेड्डी का इस्तेमाल कर चंद्रबाबू नायडू तेलंगाना पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सावधान रहें।"












Click it and Unblock the Notifications