ईडी के समन के खिलाफ MLC कविता के समर्थन में उतरी BRS, केंद्र पर बरसे तेलंगाना के मंत्री

बीआरएस के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस वजह से डरी हुई है क्योंकि हमारी पार्टी का विस्तार अब देशभर में हो रहा है और इसीलिए हमारे खिलाफ ऐसी साजिश रच रही है।

telangana

तेलंगाना में बीआरएस की एमएलसी के. कविता को ईडी की तरफ से समन भेजे जाने के मामले पर पार्टी के नेताओं ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेलंगाना सरकार के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के सीएम के. चंद्रशेखर राव को निशाना बना रही है और इसीलिए केंद्र की एजेंसियों के जरिए ऐसे समन भेज रही है।

बीआरएस के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस वजह से डरी हुई है, क्योंकि हमारी पार्टी का विस्तार अब देशभर में हो रहा है और इसीलिए हमारे खिलाफ ऐसी साजिश रच रही है। तेलंगाना के मंत्री जी जगदीश रेड्डी, एस निरंजन रेड्डी, एर्राबेल्ली दयाकर राव, सत्यवती राठौड़, वेमुला प्रशांत रेड्डी, और पुव्वादा अजय कुमार के साथ बीआरएस के कई विधायकों ने कहा कि ईडी के समन के जरिए केंद्र सरकार बदले की राजनीति को अंजाम दे रही है।

तेलंगाना सरकार के मंत्रियों ने एक सुर में कहा कि वो भाजपा से डरने वाले नहीं है और मुकाबले के लिए पूरी तैयार हैं। ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और तेलंगाना में बीआरएस और दिल्ली में आम आदमी पार्टी को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नोटिस एजेंसियों द्वारा जांच के हिस्से के रूप में जारी नहीं किया गया है, बल्कि यह राजनीतिक दुर्भावना से किया गया है।

कृषि मंत्री निरंजन रेड्डी ने कविता को नोटिस को राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बताया, जबकि आदिवासी कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वालों को मोदी सरकार द्वारा परेशान और गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चूंकि कविता को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करना था, इसलिए ईडी ने उनकी आवाज दबाने के लिए नोटिस जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+