'BRS और BJP मिले हुए हैं, सीएम KCR के अनुरोध पर पीएम का तेलंगाना दौरा', रेवंत रेड्डी का बड़ा दावा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के तेलंगाना दौरे को को लेकर बीजेपी और सत्तारूढ़ बीआरएस को निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया कि भारत राष्ट्र समति (BRS) और बीजेपी दोनों दल मिले हुए हैं। राज्य में कांग्रेस कमजोर करने के लिए जनता के सामने सिर्फ दिखाने के लिए दोनों दल वैचारित मतभेद दिखाते हैं। रेवंत रेड्डी ने कहा कि पीएम का तेलंगाना भी सीएम केसीआर के अनुरोध पर था, जिसमें उन्होंने बीआरएस के इशारे पर कांग्रेस के पर कई आरोप मढ़े।

टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी गांधी भवन में टीपीसीसी अभियान समिति के अध्यक्ष मधु यास्खी गौड़ के साथ एक संवाददाता सम्मेलन किया। जिसमें उन्होंने बीजेपी और बीआरएस दोनों दलों को निशाने पर लिया। रेड्डी ने याद दिलाया की नरेंद्र मोदी बीजेपी की वही नेता हैं, जिन्होंने तेलंगाना राज्य के गठन का उपहास किया था। ऐसे में उन्हें राज्य में दौरा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

 Revanth Reddy over BJP and BRS

प्रधान मंत्री की आलोचना करते हुए रेवंत ने कहा, "हमें पीएम से पलामुरु रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना को राष्ट्रीय दर्जा, आईटीआईआर परियोजना को फिर से जारी करना, बय्याराम स्टील फैक्ट्री की स्थापना और एपी पुनर्गठन अधिनियम के तहत किए गए अन्य वादों की उम्मीद है। मोदी के भाषण में इनमें से किसी का भी जिक्र नहीं किया गया। लेकिन प्रधानमंत्री ने हल्दी बोर्ड और जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के निर्णय की घोषणा की, जो एपी पुनर्गठन अधिनियम के तहत दिया गया आश्वासन है।"\

रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य सत्ता विरोधी वोटों को हासिल करने की कांग्रेस संभावनाओं को रोका है। बीआरएस खासकर उन जिलों में ऐसा कर रही है जो कांग्रेस के पुराने गढ़ रहे हैं। रेवंत ने कहा, "मोदी का तेलंगाना में रैली करना अनैतिक है। क्योंकि उन्होंने संसद में तेलंगाना के गठन का अपमान किया है। भाजपा नेताओं किशन रेड्डी, डीके अरुणा और जीतेंद्र रेड्डी को माफी मांगनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+