महिला आरक्षण विधेयक को लेकर BRS नेता के. कविता ने रखी एक दिन की भूख हड़ताल, 18 पार्टियां हुईं शामिल
Women Reservation Bill: केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का दबाव बनाने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की।

भारत राष्ट्र समिति एमएलसी के कविता संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में एक दिवसीय भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रही हैं। धरने में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी भी मौजूद हैं। BRS पार्टी MLC के. कविता ने इस मौके पर कहा कि जिस तरह से पूरी दुनिया का विकास हो रहा है अगर उसी तेजी से हिंदुस्तान का भी विकास होना है तो महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में भी भागीदारी मिलनी चाहिए और इस क्षेत्र में भागीदारी मिलने के लिए महिला आक्षरण बिल को लाना बहुत जरूरी है। ये बिल 27 साल से लंबित है। मैं आपसे वादा करती हूं कि जब तक ये बिल नहीं आएगा तब तक हम ये पथ नहीं छोड़ेंगे आंदोलन करते रहेंगे क्योंकि इस बिल से हिंदुस्तान का भला हो सकता है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के नेता सीताराम येचुरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की शुरुआत की। हड़ताल में समाजवादी पार्टी (SP) की नेता सीमा शुक्ला, तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सविता इंद्र रेड्डी और राज्य की महिला एवं बाल विकाल मंत्री सत्यवती राठौर भी शामिल हुईं।
आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह और चित्रा सरवारा, अकाली दल के नरेश गुजराल, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अंजुम जावेद मिर्जा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की शमी फिरदौस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुष्मिता देव, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के केसी त्यागी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सीमा मलिक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नारायण के, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के श्याम रजक और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने भी हड़ताल में हिस्सा लेने की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications