तेलंगाना में कृषि विकास की वैश्विक स्तर पर चर्चा, अमेरिका दौरे पर जाएंगे मंत्री केटीआर और सिंगीरेड्डी
तेलंगाना सरकार की ओर से किसानों के हित में कई बड़े निर्णय लिए गए। इसके साथ ही राज्य में कृषि में तकनीकी के व्यापक स्तर प्रयोग को मंजूरी दी। केसीआर सरकार के निर्णयों से राज्य में किसानों का हालत में सुधार के साथ उत्पदकता में भी काफी वृद्धि देखी गई। ऐसे में अमेरिका में होने वाले बोरलॉग अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सीएम केसीआर को आमंत्रित किया है। जहां तेलंगाना के कृषि विकास की चर्चा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध हुआ है। कॉन्फ्रेंस में मंत्री सिंगीरेड्डी और के तारक राम राव वैश्विक कृषि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों को निपटने की तकनीकी पर बात करेंगे।
कृषि मंत्री सिंगीरेड्डी निरंजन रेड्डी और आईटी और उद्योग मंत्री के तारक राम राव 24 से 26 अक्टूबर तक अमेरिका के आयोवा के डेमोयिन में बोरलॉग अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। सीएम केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस महत्वपूर्ण यात्रा के लिए उनकी यात्रा को मंजूरी दे दी है।

बोरलॉग कॉन्फ्रेंस को लेकर सरकार ने कहा है कि इस सम्मेलन में तेलंगाना सरकार राज्य में पिछले दशक के दौरान कृषि क्षेत्र में प्रगति को साझा किया जाएगा। इसके अलावा तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कृषि नीतियों और कृषि क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों का भी जिक्र किया जाएगा।
तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक 'वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन' के के अध्यक्ष की ओर आयोजित बोरलॉग अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए सीएम केटीआर को आमंत्रित किया गया है। जिसके बाद सरकार ने कृषि मंत्री कृषि मंत्री सिंगीरेड्डी निरंजन रेड्डी और आईटी और उद्योग मंत्री के तारक राम राव को अमेरिका भेजने का निर्णय लिया है।
बोरलॉग सम्मेलन अमेरिका में 24 से 26 अक्टूबर यानी तीन दिन तक चलेगा। यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विकास को लेकर चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करता है। दरअसल, बोरलॉग अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एक वार्षिक सभा है जिसका नाम वैश्विक हरित क्रांति के प्रणेता नॉर्मन बोरलॉग के नाम पर रखा गया है। इस वर्ष के सम्मेलन में दुनिया भर से लगभग 1,200 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications