Board Exam Toppers Prize: 10वीं-12वीं टापर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये, लैपटॉप व स्मार्टफोन, सरकार ने किया ऐलान

सरकार की घोषणा के अनुसार प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 3 लाख रुपए के साथ लैपटॉप एवं स्मार्टफोन दिया जाएगा।

Hemant Soren

Board Exam Toppers Prize and Benefits: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार की ओर से टॉपरों को 3-3 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा झारखंड सरकार ने की है। जिसके अनुसार राज्य के सभी बोर्ड के टॉपर्स को 3 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

झारखंड सरकार की कैबिनेट ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री जगरनाथ महतो ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि, सभी जेएसी, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के टॉप 3 स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।

लैपटॉप और स्मार्टफोन भी मिलेंगे
सरकार की घोषणा के अनुसार प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 3 लाख रुपए के साथ लैपटॉप एवं स्मार्टफोन दिया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पाने वाले छात्रों को लैपटॉप स्मार्टफोन के साथ 2 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपए के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन दिया जाएगा। यह पुरस्कार बोर्ड परीक्षा 2022 में टॉप करने वाले छात्रों को दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+