क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मोदी-धामी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा अभियान

देहरादून,15 सितंबरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लेगी और सेवा अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई जिलों के प्

Google Oneindia News

देहरादून,15 सितंबरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लेगी और सेवा अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई जिलों के प्रवास पर रहेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों में जाकर कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के निर्देश दिए हैं।

DHAMI

बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप मनाएगी। युवा मोर्चा संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा, महिला मोर्चा नदी-तटों पर संकल्प दीप जलाएगा। देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, कोटद्वार में गोष्ठियां होंगी, जिनमें आदर्श उत्तराखंड और मुख्यमंत्री के जीवन वृत्त पर चर्चा होगी। इन सभी कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, पार्टी से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सभी जिलों में होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।
17 से सेवा पखवाड़ा के तहत होंगे कई कार्यक्रम
17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर पूरे प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी शुरुआत सभी जिलों में पीएम के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी से होगी। जिलों में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री के अभिनंदन पत्र लिखे जाएंगे। 19 व 20 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलेगा। 21 व 22 पौधारोपण के तहत पीपल के पौधे रोपे जाएंगे। कार्यकर्ता पेड़ पालक का जिम्मा लेंगे। 23 सितंबर को कार्यकर्ता धारा और नौला की सफाई करेंगे। 24 को बुद्धिजीवी सम्मेलन, 25 को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती व मन की बात कार्यक्रम, 26 को टीबी मुक्त भारत, 27 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, 28 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 29 को कोविड बूस्टर डोज जनजागरूकता अभियान, 30 को विविधता में एकता का उत्सव, एक अक्टूबर को वोकल फॉर लोकल अभियान और दो अक्टूबर को खादी खरीदें अभियान चलाया जाएगा।

प्रतिस्पर्धात्मक होंगे कार्यक्रम, मिलेगा पुरस्कार
सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले 10 सबसे सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों को पुरस्कार मिलेगा। इस बार सभी कार्यक्रम प्रतिस्पर्धात्मक होंगे, जिन्हें राज्य व केंद्र के स्तर पर संगठन सम्मानित करेगा।

दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे पंचायत चुनाव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में इस पर मंथन हुआ है। कुछ बागी थे, वे मान गए हैं। भाजपा के पक्ष में वातावरण है। पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ जीतेगी।

किसी का भी भाई हो, दोषी होगा तो कार्रवाई होगी
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने विधानसभा में भर्ती की जांच के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वहां नौकरी पाने वाला किसी का भी भाई हो, जांच में दोषी पाया जाएगा तो कार्रवाई होगी।

संसदीय कार्य मंत्री देखेंगे कितने मंत्री कितने मंडलों में गए
उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी मंत्रियों को उनके जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने को कहा गया है। वे जिला मुख्यालय में ही नहीं मंडल स्तर पर जाएंगे। कितने मंत्री कितने मंडलों में गए, ये संसदीय कार्यमंत्री देखेंगे।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के बयान का किया बचाव
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के बयान का बचाव करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र विशेष पर अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है।

Comments
English summary
BJP will run service campaign on Modi-Dhami's birthday, programs will be competitive
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X