ओडिशा की बीजद सरकार के खिलाफ भाजपा अक्‍टूबर के अंत तक चलाएगी अभियान

ओडिशा की बीजद सरकार के खिलाफ भाजपा ने आंदोलन करने का ऐलान कर‍ दिया है। भाजपा ने राज्य भर में अपने 'मो माटी मो देश' अभियान को तेज करने का फैसला किया है।

bjp

ओडिशा भाजपा ने रविवार को ये फैसला जनता के बीच पहुंच बढ़ाने और ओडिशा की बीजद सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के लिए किया है। भाजपा अपने 'मो माटी मो देश' अभियान को तेज करेगी।

भाजपा राज्य कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि आगामी चुनावों में ओडिशा में भ्रष्टाचार को उजागर करना ही पार्टी का चुनावी मुद्दा होगा।

भाजपा अध्‍यक्ष सामल ने कहा ओडिशा की बीजद सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बन गई है। उन्‍होंने कहा राज्‍य के लोग परेशाान है आने वाले दिनों में उनकी हताशा बढ़ने वाली है क्‍योंकि वे इस सरकार को और बदौश्‍त करने के मूड में नहीं हैं।

सामल ने बताया कि भाजपा आने वाले दो माह के लिए संगठनात्‍मक और आंदोलनात्‍मक दोनों तरह के प्रोग्राम तैयार की हैं। भाजपा मो माटी मो देश के तहत देश के लिए अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले वीर जवानों की उपलब्धि को उजागर करेगी और इसके अलावा पार्टी राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी पंचायतों में आंदोलन चलाएगी।

उन्‍होंने कहा प्रदेश में भाजपा जनता की आवाज बनेगी और लोगो को बताएगी कि वर्षों में केंद्र से प्राप्त 18.83 लाख करोड़ का उपयोग कहां किया। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि भ्रष्‍टाचार का मुद्दा विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह उठाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+