'भाजपा ने हमारे यहां भी सरकार गिराने की कोशिश की', कांग्रेस अधिवेशन में बोले सीएम गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि 'भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राज्यों की सरकार को गिरा रही है। हमारे यहां राजस्थान में भी इन्होंने सरकार गिराने की कोशिश की थी लेकिन हम बच गए।'

 CM Ashok Gehlot

Rajasthan: रायपुर में हो रहे कांग्रेस अधिवेशन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधन दिया, उन्होंने इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियों के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम, नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। गहलोत ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ रही है

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। आज देश में डर का माहौल बन गया है, लोकतंत्र आज खतरे में आ चुका है। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ रही है, नए विजन से मिल रही है, इधर भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राज्यों की सरकार को गिरा रही है। चाहे वह मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, कर्नाटक हो हमारे यहां राजस्थान में भी इन्होंने सरकार गिराने की कोशिश की थी लेकिन हम बच गए, छत्तीसगढ़ में इनकी हिम्मत नहीं हो पाई सरकार गिराने की।

कोई इनके खिलाफ आवाज उठाए तो ED-CBI के छापे पड़वा देते हैं

गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने लोकतंत्र खत्म कर दिया लेकिन यह कांग्रेस ही है जिसने आज के दौर में भी लोकतंत्र को बचा कर रखा है। अगर कांग्रेस ने लोकतंत्र नहीं बचाया होता तो आप प्रधानमंत्री कैसे बन सकते थे। इनके शासन में तो आज संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा, इनके खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसके यहां ED,CBI के छापे पड़वा दिए जाते हैं उन्हें किसी भी जांच में फंसा दिया जाता है।

अडाणी 609 से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे- राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी ने इसे संबोधन करते हुए RSS-BJP को उन्होंने सत्ताग्राही कहा और कांग्रेस को सत्याग्रही कहा। राहुल ने कहा कि ये किसी के भी सामने झुक जाएंगे। मैंने अडाणी पर आक्रमण किया, मैंने कहा कि वे 609 नंबर से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे। आपकी जो विदेश नीति बनती है, हर जगह इनको फायदा मिलता है। मोदी जी अडाणी के हवाई जहाज में आराम फरमाते दिख रहे हैं। स्टेट बैंक और अडाणी से मोदी जी का क्या लेना-देना, इसका सीधा सा जवाब था कि कोई रिश्ता नहीं है, मगर रिश्ता है, अडाणी और मोदी एक हैं, देश का पूरा पैसा एक आदमी के पास जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+