पंचायती चुनाव: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष धनखड़ बोले- चुनावी घोषणा के बाद होगा गठबंधन पर फैसला
पंचकूला, 3 सितम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला प्रवास के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा- जजपा गठंधन के पदाधिकारियों की मीटिंग ली।

इसके बाद हरियाणा बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की।
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने भी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए फिर से अपनी बात दोहराई कि पंचायती राज चुनाव में सिंबल पर चुनाव का फैसला चुनाव समिति करेगी। तावड़े ने बताया कि भाजपा-जजपा की संयुक्त बैठक में यह विचार किया गया कि भाजपा-जजपा गठबंधन मजबूत करने के लिए समन्वय समिति बनाई जाए।
हरियाणा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के मंत्रियों और संगठन के बीच समन्वय, अलग विचारधारा के जो लोग पार्टी का समर्थन करते हैं उनके बीच समन्वय कैसे स्थापित हो इसके लिए मार्गदर्शन किया है।
तावड़े ने कहा है कि भाजपा-जजपा के नेताओं की समन्वय समिति गठित की जाएगी, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जजपा के अध्यक्ष, उनके दो प्रमुख नेताओं सहित 6-7 लोग शामिल होंगे। समिति में महीने में एक बार आगामी चुनावों, पार्टी की नीतियां व अन्य विषयों पर चर्चा होगी। इस समिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और जजपा अध्यक्ष दोनों मिलकर साथ काम करेंगे।
तावड़े ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा-जजपा के नेताओं की हुई बैठक में यह भी तय किया गया कि गठबंधन की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं और योजनाओं पर समन्वय बनाकर काम करें।
तावड़े ने बताया कि कैथल की जनसभा के बाद जेपी नड्डा ने हरियाणा के विकास के बारे में सरकार की प्रतिबद्धता और आगामी योजनाओं तथा आम जनता के लिए सरकार क्या करने जा रही है इस पर मंथन किया। उन्होंने बताया कि नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकों, पार्टी के मंत्रियों और कोर कमेटी की बैठक ली। इन अलग-अलग बैठकों में आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी को कौन से राजनीतिक मुद्दों पर विचार करना आवश्यक है इस पर चर्चा हुई है।
तावड़े ने बताया कि जेपी नड्डा ने सरकार के काम काज की सराहना की है। उन्होंने भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर कहा कि संगठन मजबूत हो रहा है। सरकार और संगठन के सामने आगे सामाजिक राजनीतिक, चुनाव से संबंधित क्या टारगेट हो सकते हैं इस पर विश्लेषण किया है।
विचार के बाद तय होगा पंचायत चुनाव का विषय
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पंचायती राज चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं इसका फैसला चुनाव समिति करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की एक संवैधानिक बॉडी है, जोकि चुनाव समिति है। चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव समिति की बैठक में विचार करने के बाद सिंबल और गठबंधन पर फैसला लिया जायेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पंचायती राज चुनाव में सिंबल पर जाएंगे तो गठबंधन पर बात होगी। सिंबल पर नहीं जाएंगे तो वो विषय सभी के लिए ओपन रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications