हरियाणा में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ होने पर BJP तैयार, सीएम बोले- हमें कोई दिक्कत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी चुनाव कराने का पूरा सिस्टम होता है। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव और पंजाब जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP की हार पर मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी का कभी शासन नहीं रहा।

BJP ready for simultaneous Loksabha-Assembly elections in Haryana CM said we have no problem

देश में 2024 के शुरू में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी हो सकते हैं। प्रदेश की BJP-JJP सरकार को दोनों चुनाव एक साथ कराने में कोई आपत्ति नहीं है। यह बात खुद सीएम मनोहर लाल ने कही है। शनिवार को सिरसा में अपने जनसंवाद प्रोग्राम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि यदि हमसे कोई पूछेगा तो हमें इस पर आपत्ति नहीं है। हम पूरी तरह तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी चुनाव कराने का पूरा सिस्टम होता है। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव और पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP की हार पर मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी का कभी शासन नहीं रहा। वहां हम अकाली दल के साथ गठबंधन में सहयोगी रहे। दक्षिण में भी केवल कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी। वहां पांच साल हमने शासन किया, अब कांग्रेस सरकार चलाएगी। जनादेश का भाजपा पूरी तरह सम्मान करती है।

सबको देनी पड़ती है चुनावी परीक्षा

मनोहर लाल ने कहा कि पांच साल में एक बार चुनाव आते हैं। इसलिए सभी पार्टियों को उसकी तैयारी करनी होती है। यह परीक्षा तो सबको देनी होती है। हरियाणा में विपक्ष के पास कोई विषय बचा नहीं। विपक्ष कह रहा है कि जब वह सत्ता में आएगा तो BJP सरकार की ओर से बनाए गए पोर्टल खत्म कर देंगे। यह सारे पोर्टल जनता की सेवा के लिए हैं।

सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश के सरपंचों ने ई-टेंडरिंग सुविधा का विरोध किया। इसका विरोध सिर्फ वही सरपंच कर रहे थे, जो इसका दुरुपयोग करना चाहते थे। अब कोई सरपंच इसे गलत नहीं मानता। एक समय जीएसटी का बहुत विरोध हुआ लेकिन आज सारे व्यापारी इसकी प्रशंसा करते हैं।

सीएम मनोहर लाल ने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 47 करोड़ 61 लाख 23 हजार रुपये से अधिक की 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 32 लाख 58 हजार रुपये की एक परियोजना का उद्घाटन व 47 करोड़ 28 लाख 65 हजार रुपये की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।सीएम ने बीडीपीओ कार्यालय बड़ागुढा में गांव झोरडऱोही में 32 लाख 58 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित सरकारी पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया।

इसके अलावा 12 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से खंड बड़ागुढ़ा में बनाए जाने वाले 11 वाटर कोर्स के रिमॉडलिंग व पुनर्वास कार्य, 2 करोड़ 7 लाख 64 हजार रुपये की लागत से गांव बप्पा के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनने वाले आठ अतिरिक्त कमरे, लैब, शौचालय व कॉन्फ्रेंस हॉल तथा एक करोड़ 17 लाख 79 हजार रुपये की लागत से गांव बरुवाली प्रथम व मानखेड़ा पंजाब सीमा तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।

लिंक रोड का शिलान्यास

कालांवाली के आंबेडकर भवन में 4 करोड़ 59 लाख 92 लाख रुपये की लागत से बीएमबी आरडी 322625 पर पुन: बनने वाले सिंगल स्पेन स्टील ब्रिज के कार्य, एक करोड़ 50 लाख 30 हजार रुपये की लागत से गांव देसू मलकाना से ग्याना पंजाब तक बनने वाली लिंक रोड़ के कार्य व 25 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के विभिन्न 28 विशेष मुरम्मत के कार्य का शिलान्यास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+