दिल्ली MCD में AAP की सरकार नहीं बनने दे रही BJP: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को गुमराह कर रही है।

Saurabh Bhardwaj

दिल्ली नगर निगम का चुनाव के बाद सदस्यों की शपथ हो चुकी है। लेकिन अब तक मेयर का चुनाव नहीं हो पाया है। ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली वालों ने MCD के अंदर आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है, लेकिन BJP गंदी राजनीति के कारण हमारी सरकार नहीं बनने दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अपने लीडर ऑफ द हाउस और मेयर प्रत्याशी के लिए सुप्रीम कोर्ट गई है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली वालों ने MCD के अंदर AAP को बहुमत दिया है, लेकिन BJP गंदी राजनीति के कारण हमारी सरकार नहीं बनने दे रही है. AAP अपने लीडर ऑफ द हाउस और मेयर प्रत्याशी के लिए सुप्रीम कोर्ट गई है। वहीं, बीजेपी ने AAP पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

'बीजेपी की गंदी राजनीति'
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एमसीडी के अंदर शासन था, जो मार्च 2022 में ही खत्म हो चुका है. उनको कोई नैतिक हक नहीं है कि वह एमसीडी पर कब्जा करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने एमसीडी के अंदर आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया और 134 पार्षद जिताकर भेजे। उसके बावजूद भाजपा एक गंदी राजनीति के कारण एमसीडी के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनने दे रही है. कई कोशिशों के बावजूद मेयर का चुनाव और सरकार नहीं बनने दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+