दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, अमित शाह, नड्डा, वसुंधरा राजे समेत कई BJP दिग्गज हुए शामिल

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कैंडिडेट्स को टिकट समेत सीएम चेहरे को लेकर भी मंथन हो रहा है। इस बीच रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राजस्थान कांग्रेस के दिग्गजों के बीच एक अहम मीटिंग हुई। जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं।

राजस्थान बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राजस्थान कांग्रेस के दिग्गजों के बीच एक अहम मीटिंग हुई। जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा राजस्थान बीजेपी चुनाव सह-प्रभारी कुलदीप बिश्नोई और अन्य पार्टी नेता बीजेपी राजस्थान कोर ग्रुप की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे।

BJP Core Group meeting in Delhi

बीजेपी में राजस्थान चुनाव को लेकर मंथन पिछले कुछ दिनों से तेज हो गया है। माना जा रहा है कि पार्टी के कैंडिडेट्स के नामों पर जल्द मोहर लग सकती है। ऐसे में अमित शाह, जेपी नड्डा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मौजूदगी में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक है।

हालांकि इससे पहले कहा ये जा रहा था कि भाजपा राजे को अधिक महत्व नहीं दे रही है। दावा किया जा रहा था कि वसुंधरा राजे के बगावती तेवरों के चलते पार्टी आलाकमान गुजरात और एमपी वाले प्रयोग से फिलहला झिझक रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक चर्चा ये भी है कि वसुंधरा राजे के तेवरों को देखते हुए बीजेपी आलाकमान बैकफुट आ गया, जिसके चलते पीएम मोदी ने जयपुर हुई जनसभा में वसुंधरा राजे का नाम नहीं लिया। वहीं कोर ग्रुप की बैठक में राजे की मौजूद कुछ अलग ही संकेत देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+