हरियाणा: भाजपा ने नगर परिषद चुनाव में इन 14 उम्मीदवारों को दिया टिकट
चंडीगढ़, 3 जून। हरियाणा भाजपा ने नगर परिषद चुनावों में प्रधान पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हाईकमान ने 14 नगर परिषद के मेयर पदों के लिए 9 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारकर विश्वास जताया है। जबकि मेयर के लिए 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे।

कालका में कृष्ण लांबा, कैथल में सुरभि गर्ग,गोहाना में रजनी विरमानी, जींद में अनुरोधा सैनी, फतेहाबाद में राजेंद्र खींची, हांसी में मीनू सेठी, दादरी में बख्शी सैनी, भिवानी में प्रीति मान, बहादुरगढ़ में सरोजबाला, झज्जर में जिले सिंह सैनी, नारनौल में संगीता यादव, सोहना में अंजू देवी जाटव, होडल में राखी, पलवल में डॉ. यशपाल को उम्मीदवार घोषित किया है।
इससे पहले सुबह की जिला इकाइयों ने नगर पालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, करनाल, रेवाडी जिला इकाइयों ने चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 4 जून है।
रेवाडी की बावल नगर पालिका के लिए शिव नारायण जाट, करनाल में तरावडी नगर पालिका के लिए राजीव नारंग, निसिंग में हिमांशु गोयल, घरौंडा में हैप्पी गुप्ता, असंध में कमलजीत लाडी, गन्नौर में अरुण त्यागी, कुंडली शिमला देवी, राजौंद में बबीता, लाडवा में साक्षी खुराना, पेहेवा में आशीष चक्रपाणी, सढौरा में शामिली शर्मा के नाम अनाउंस किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications