'अमा ओडिशा नबिन ओडिशा' योजना के विज्ञापन में पार्टी निशान यूज करने पर भाजपा ने घेरा, बीजद ने दिया करारा जवाब
ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) की सरकार ने मंगलवार को 'अमा ओडिशा नवीन ओडिशा' योजना शुरूआत की। नवीन पटनायक द्वारा शुरू की गई योजना से संबंधी जो विज्ञापन प्रकाशित हुए उसमें बीजद का चुनाव चिन्ह 'शंख' का इस्तेमाल किया गया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने घेरते हुए सवाल उठाए हैं।

राज्य की भाजपा इकाई ने आरोप लगाया कि वोटरों को लुभाने और चुनाव में अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए बीजद ने सरकारी योजना के विज्ञापन में अपनी पार्टी का चिन्ह शंख प्रकाशित करवाया है। ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजद पर ये आरोप लगाते हुए भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने कहा
"हम सरकारी योजनाओं में बीजद द्वारा पार्टी का प्रतीक इस्तेमाल किए जाने का विरोध करेंगे। इसके साथ ही माझी ने कहा हम बीजद सरकार के इस विज्ञापन को कोर्ट में चुनौती देंगे इसके साथ उन्होंने कहा सरकारी विज्ञापन में किसी भी सरकारी दिशा निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। माझी ने कहा सत्ता पर काबिज बीजद को चुनाव में हारने का डर सता रहा है इसलिए वो सरकारी विज्ञापनों के जरिए वोटरों को साधने के लिए अपने पार्टी चुनाव चिन्ह शंख का इस्तेमाल कर रही है।"
विपक्ष के नेता (एलओपी) जयनारायण मिश्रा ने ओडिशा सरकार की योजना के विज्ञापन पर विरोध जताते हुए कहा 'अमा ओडिशा नबिन ओडिशा' योजना के लिए स्वीकृत 4,000 करोड़ रुपये की कुल लागत में से 50 प्रतिशत पीसी की ओर जाएगा।
भाजपा की भुवनेश्वर सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा
ओडिशा में 23 साल तक शासन करने के बाद बीजद की ये योजना नई बोलत में पुरानी शराब के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा मैं इसे हास्यपद ही कहूंगी। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि ओडिशा की जनता अब बीजद के साथ नहीं हैं। लोगों को सरकारी की योजनाओं में कोई रुचि नहीं है। मै उस पार्टी की विचारधारा के बारे में क्या कहूं जिसका मुखिया अपनी पार्टी का बैज और दुपट्टा पहनना नहीं चाहता है ?
ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने भाजपा के इस आरोप का जवाब देते हुए कहा "हमारे हिंदू धर्म में शंख पवित्रता का प्रतीक है। उनसे (भाजपा) पूछा जाए कि जन औषधि योजना में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा पार्टी की ब्राडिंग का सवाल क्यों ही नहीं उठता। हम लोगों के पास अपनी योजनाओं के जरिए जा रहे है वो नहीं जा सकते इसलिए वो अदालत जा रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications