बीजद विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए 11 सितंबर से शुरू कर रही अभियान

ओडिशा की सत्‍ताधारी पार्टी बीजद ने आगामी चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अगले चुनाव के लिए नवीन पटनायक की बीजद 11 सितंबर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्‍तर पर संगठनात्मक कवायद शुरू करने जा रही है। अगले चुनावों के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को को तैयार करने के लिए ये अहम कार्यक्रम किया जा रहा है।

BJD

कार्यकर्ताओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

बता दें पहले ये कार्यक्रम 1 सितंबर से कार्यक्रम था जो एक महीने से अधिक लंबा कार्यक्रम था लेकिन केंद्र द्वारा 18 सितंबर से संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 सक्रिय कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं के सामने कैसे पेश होना है उनके सामने कैसे प्रचार करना है इन तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

सोशल मीडिया के उपयोग की भी दी जाएगी ट्रेनिंग

बीजद के कार्यकर्ताओं को इन कार्याक्रमों में पार्टी के पक्ष में सोशल मीडिया का उपयोग करने और विपक्ष के प्रचार का जवाब देने के तरीकों की भी ट्रनिंग दी जाएगी। 40 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के लिए पार्टी द्वारा उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+