बीजद ने ओडिशा में 'दुर्व्यवहार' को लेकर भाजपा नेताओं का पुतला फूंका

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक 18 जनवरी को केवी सिंहदेव ने ड्यूटी में लापरवाही का हवाला देते हुए बेलपाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को कथित तौर पर फटकार लगाई थी।

odisha

भुवनेश्वरः बलांगीर की बीजद इकाई ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेताओं का विरोध किया। रविवार को यहां भाजपा नेता केवी सिंहदेव और बलांगीर की सांसद संगीता सिंहदेव का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक 18 जनवरी को केवी सिंहदेव ने ड्यूटी में लापरवाही का हवाला देते हुए बेलपाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को कथित तौर पर फटकार लगाई थी। इसी तरह, बलांगीर की सांसद संगीता सिंहदेव ने भी कथित तौर पर 20 जनवरी को दिशा की बैठक के दौरान जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ बहस की थी।

बेलपाड़ा प्रखंड में सभी विकास कार्य अच्छे से चल रहे हैं फिर भी सिंहदेव ने बीडीओ के साथ अकारण दुर्व्यवहार किया। बेलपाड़ा ब्लॉक के बीजद नेता टीना कुंभार ने कहा कि हम भाजपा नेता केवी सिंहदेव और सांसद संगीता सिंहदेव से उनके कार्यों के लिए माफी मांगने की मांग करते हैं। इसी तरह की एक घटना 12 जनवरी को हुई थी जब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक संतोष सिंह सलूजा ने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत फंड की कमी को लेकर जिला परिषद की बैठक के दौरान कलेक्टर चंचल राणा पर जमकर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+