Bilaspur Smart City: बिलासपुर स्मार्ट सिटी के काम अब लगे हैं दिखने, विकास की जगी उम्मीद

बिलासपुर स्मार्ट सिटी के काम अब दिखने लगे है, विकास की जगी उम्मीद

बिलासपुर, 4 मार्च 2022: शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना में चयनित बिलासपुर में अब स्मार्ट सिटी के कार्य दिखने लगा है। पिछले एक साल के भीतर बेहतर प्रबंधन और कार्यों को जमीन पर उतारने के लिए हुए तेज प्रयास से शहर में विकास की उम्मीद जगी है। हाल ही में प्लेनेटेरियम, स्मार्ट रोड और अलग-अलग जगह सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया है। यह सब उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यों की लगातार मानिटरिंग और खुद मोर्चा संभालने से संभव हो सका है।

Bilaspur Smart City

पिछले साल मार्च से नवंबर तक मात्र 9 महीनों में ही जटिल कागजी कार्रवाई को पूरा करते हुए 241 करोड़ 73 लाख की लागत से 34 अलग-अलग जन उपयोगी कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए है,जिनमें से अधिकतर कार्यों के निर्माण जारी है। नवंबर 2021 से वैधानिक कारणों से वर्क आर्डर जारी नहीं किया गया है बावजूद इसके जिन कार्यों के नवंबर से पूर्व टेंडर जारी किए गए है उनके पूर्ण हो जाने से आने वाले दिनों में बिलासपुर की तस्वीर बदलेगी। स्मार्ट सिटी के कार्यों को मूर्त रूप देने बिलासपुर स्मार्ट सिटी के एमडी अजय त्रिपाठी स्वयं लगातार मानिटरिंग कर रहें हैं।

स्मार्ट सिटी योजना के तीसरे चरण में बिलासपुर का चयन होने के बाद विधानसभा,लोकसभा तथा नगरीय निकाय के चुनाव और उसके बाद कोरोना की वजह से स्मार्ट सिटी कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहें थे। एमडी अजय त्रिपाठी ने बताया की पिछले साल मार्च में ज्वाइनिंग के तुरंत बाद कोरोना की दूसरी लहर आ जाने के कारण कार्यों को गति देना एक चुनौती थी, रणनीति तैयार करके सबके सामूहिक प्रयास से हम अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहें हैं।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी के लिए राज्य शासन द्वारा गठित एडवायज़री कमेटी की बैठक भी इस साल पहली बार हुई है। इसके अलावा नगर निगम की बात करें तो स्वच्छ सर्वेक्षण में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना में पूरे प्रदेश में बिलासपुर का प्रदर्शन अव्वल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+